उत्तराखंड

जेसीबी और बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

बीती देर रात जेसीबी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है.

गौर हो कि बीती देर रात को रायसी क्षेत्र के कुड़ी नेतवाला गांव निवासी रवि 19 वर्ष अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव वापस लौट रहा था. बाणगंगा पुल के निकट उसकी बाइक को सामने से आ रही एक जेसीबी ने टक्कर मार दी. हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके दोनों दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए. परिजन तीनों को अस्पताल लेकर आए जहां डाॅक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली. वहीं लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

वहीं दूसरी लक्सर कोतवाली के कुआं खेड़ा गांव में युवक पर गंडासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. बता दें लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में युवक पर नौ लोगों ने कथित रूप से घात लगाकर हमला कर दिया. आरोप है कि दुर्गा माता मंदिर के पास कर्णपाल ने अपने साथियों के साथ इकट्ठा होकर चारों तरफ से घेर कर अरविंद कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान कर्णपाल ने गंडासे से अरविंद के सिर पर वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पडा.

आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई जारी रखी. आरोप है कि एक आरोपी ने उसके हाथ पर डंडे से वार किया, जिससे हाथ की हड्डी टूट गई. शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को हमलावरों से बचाया. परिजन अरविंद को लक्सर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे हरिद्वार रेफर किया गया, जहां अधिक रक्तस्राव और होश नहीं आने पर चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया. घायल की पत्नी राजदेवी की तहरीर पर पुलिस ने करण पाल समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button