उत्तराखंड

खड़गे मंच शुद्धिकरण प्रकरण, उत्तराखंड कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच, पुलिस से हुई धक्का मुक्की

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सचिवालय कूच किया. लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुभाष रोड पर सचिवालय भवन से पहले ही डबल लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया.

देहरादून की सड़कों पर आज 1 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन हुआ. राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण व अपमान के विरोध में भारी संख्या में कांग्रेसी सचिवालय कूच के लिए रवाना हुए. प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत की तबीयत अचानक खराब हो गई. जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने वाहन पर बैठाकर अस्पताल ले गई.

उधर, सचिवालय के पास सुभाष रोड पर लगी बैरिकेडिंग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई. कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया. इस तरह सुभाष रोड पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और पुलिस लाइन भेज दिया.





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button